{"_id":"6a4d4ca5a588588615012078","slug":"massive-plantation-drive-to-be-held-on-the-12th-dm-shravasti-news-c-104-1-srv1004-121447-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 को किया जाएगा वृहद पौधरोपण : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 को किया जाएगा वृहद पौधरोपण : डीएम
Wed, 08 Jul 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में मौजूद डीएम व अन्य।
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति व वृक्षारोपण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संबंधित विभागों को पाैधरोपण के वितरित किए गए लक्ष्य की जानकारी दी। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को पौधरोपण करने व उनकी सुरक्षा का जिम्मा लेने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से जिले को 42,54,800 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें वन विभाग को 18,64,000 पौध तथा अन्य विभागों को 23,90,800 पौध रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर वृहदस्तर पर पौधों का रोपण कराएं। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में घूर-गड्ढों की जगह चिह्नित कर खाली कराएं तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर कार्य करें। बैठक का संचालन प्रभागीय वनाधिकारी धनराज मीणा ने किया। इस मौके पर सीडीओ शाहिद अहमद, एडीएम न्यायिक अशोक कुमार, डीडीओ रामसमुझ, जिला पंचायत राज अधिकारी निलेश प्रताप सिंह, बीएसए अकांक्षा रावत सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन