फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Married woman's body found hanging from a noose

Shravasti News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Mon, 23 Jun 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 23 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a noose
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। मल्हीपुर के ग्राम वीरपुर लौकिहा निवासी विवाहिता की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के फंदे से लटका मिला। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में थे, कि किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।
विज्ञापन

मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम धर्मनगर निवासी अमरनाथ यादव ने अपनी पुत्री सुनीता यादव (25) का विवाह चार वर्ष पूर्व मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम वीरपुर लौकिहा निवासी मालिकराम यादव के साथ किया था। उनके छह माह का बेटा शिवांश भी है। रविवार को सुनीता का शव कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के फंदे से लटका मिला। जानकारी के बाद पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने आपस में समझौता कर शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे। इसी बीच किसी रिश्तेदार ने घटना की जानकारी मल्हीपुर पुलिस को दे दी। फोरेंसिक टीम, सीओ आलोक कुमार सिंह व नायब तहसीलदार विजय प्रकाश गुप्ता के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed