फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Married woman's body was found hanging

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 09 Jul 2020 08:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body was found hanging
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना बाईपास निवासी एक विवाहिता का शव बुधवार देर रात उसी के कमरे में लगे पंखे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद ससुरालीजन घर छोड़ कर फरार हो गए। मायके वालों की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर विवाहिता का शव फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बलरामपुर के तुलसीपुर निवासी शिवानी (24) का विवाह दो वर्ष पूर्व इकौना बाईपास निवासी लकी के साथ हुआ था। बुधवार रात संदिग्ध हालात में शिवानी का शव उसी के कमरे में लगे पंखे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मोहल्लेवासियों की सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने इसकी जानकारी इकौना पुलिस को दी। वहीं मौके पर कोई भी ससुरालीजन नहीं मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शिवानी के शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा भरा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंची शिवानी की मां ने कहा कि उसने दो वर्ष पूर्व पुत्री का विवाह लकी के साथ किया था। ससुराल आने के बाद से शिवानी को ससुरालीजनों की ओर से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने दामाद व ससुराल के अन्य लोगों पर पुत्री को घर में बंद रखने, खाना न देने तथा मोबाइल पर मायके वालों से बात न करने देने का आरोप लगाया है। कहा है कि ससुरालवालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पुत्री की हत्या कर दी। इस बारे में पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडे ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed