{"_id":"68e17a231895a44a9407272d","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-shravasti-news-c-104-1-srv1004-114657-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
श्रावस्ती। इकौना क्षेत्र के ग्राम दहावर कला में शुक्रवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भिनगा क्षेत्र के ग्राम फुटहवा निवासी गौरा देवी (22) की शादी तीन वर्ष पूर्व इकौना क्षेत्र के ग्राम दहावर कला निवासी बाल गोविंद से हुई थी। बाल गोविंद मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। शुक्रवार की रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सो गए। सुबह उठने पर जब काफी देर तक गौरा नहीं उठी तो परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो वह कमरे में छत के कुंडे के सहारे साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी।
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश पांडेय ने बताया कि अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।