{"_id":"68a62c32248f4c011304cd61","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-shravasti-news-c-104-1-slko1011-113484-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
Thu, 21 Aug 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। ग्राम पंचायत मोहनापुरवा निवासी करिश्मा (26) की बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। करिश्मा के ससुरालीजनों ने बिना पुलिस व मायका पक्ष को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गिलौला क्षेत्र के बगनहा केवटनपुरवा निवासी करिश्मा के पिता पृथ्वीराज ने घटना की सूचना मल्हीपुर पुलिस को दी। पुलिस ससुरालीजनों से पूछताछ में जुटी है। मायका पक्ष के लोगों ने बताया कि करिश्मा की शादी छह साल पहले मोहनपुरवा निवासी रामू के साथ की गई थी। आरोप लगाया कि करिश्मा की मौत के बाद सूचना न दिया जाना घटना को संदिग्ध बताता है। आशंका है कि करिश्मा की हत्या की गई है।
मल्हीपुर थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि सूचना मिली है, पुलिस टीम मौके पर पूछताछ कर रही है।