फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Married woman died under suspicious condition

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Thu, 04 Jun 2020 08:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious condition
इकौना (श्रावस्ती)। टंड़वा महंथ गांव निवासी एक विवाहिता की बुधवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला। शरीर व गले में चोट के निशान थे। घटना के बाद ससुरालीजन घर छोड़ कर फरार हो गए। मृतका के पिता की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए पुत्री की पीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए इकौना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बहराइच के थाना पयागपुर अंतर्गत बरबलिया शिवदहा निवासी रामगोपाल पुत्र राम प्रसाद ने अपनी पुत्री किरन (22) का विवाह तीन वर्ष पूर्व इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम टंड़वा महंथ निवासी अखिलेश पुत्र शिवदीन से किया था। बुधवार की रात संदिग्ध हालात में किरन की मौत हो गई। घटना के बाद ससुरालीजन घर छोड़ कर मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने इकौना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंची इकौना पुलिस ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। घटना की जानकारी के बाद गांव पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने मौके का जायजा लिया। वहीं मामले में मृतका के पिता रामगोपाल ने दामाद अखिलेश, उसके भाई पंकज, ससुर शिवदीन व सास फूलमता पर दहेज के लिए अपनी पुत्री को प्रताड़ित करने व पीट पीट कर उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में इकौना थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed