{"_id":"695d66cba8ab178cbe044cb2","slug":"markets-groaning-under-encroachment-campaign-ineffective-shravasti-news-c-104-1-slko1011-117065-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: अतिक्रमण से कराह रहे बाजार, अभियान बेदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: अतिक्रमण से कराह रहे बाजार, अभियान बेदम
विज्ञापन
भिनगा जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण और लगा जाम।
- फोटो : भिनगा जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण और लगा जाम।
श्रावस्ती/इकौना/गिरंट बाजार। जिले के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण अब आम हो गया है। सड़क की पटरियों पर बेखौफ सब्जी व फल के ठेला संचालक कुंडली मार कर बैठे हैं। वहीं, स्थानीय व्यापारी भी पटरी पर अतिक्रमण करने से नहीं चूक रहे हैं। इन सब के बीच खाली बचने वाली सड़क पर ई रिक्शों का जमावड़ा रहता है। इसके चलते विभिन्न बाजारों में दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है और बाजार आने वाले ग्राहकों, दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा तब है जब जिले भर में पुलिस द्वारा नियमित रूप से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रतिदिन विभिन्न थानों की पुलिस सड़क की पटरियों को अतिक्रमण मुक्त करवाने का दावा करती है, लेकिन ये दावे दिन में फुस्स नजर आते हैं। प्रस्तुत है पड़ताल करती हुई रिपोर्ट।
फुटपाथ पूरी तरीके से गायब
इकौना कस्बे के मुख्य मार्ग व बाजार की मंगलवार को दिन में पड़ताल की गई। इस दौरान पर फुटपाथ और पटरियां पूरी तरह से गायब दिखीं। स्थानीय दुकानदारों ने दुकानों का सामान सड़क तक फैला रखा था। वहीं, फल और सब्जी के ठेले सड़क का बड़ा हिस्सा घेरे दिखे। इसके चलते पैदल चलने वाले यात्रियों को बीच सड़क पर चलने को मजबूर होना पड़ा और जाम की स्थिति बनी रही।
दोनों पटरियों पर ई रिक्शा का कब्जा
बदला चौराहे पर जहां सड़क की पटरियों पर फल के ठेले सजे दिखे तो वहीं सड़क की पटरियों पर बेतरतीब ढंग ई रिक्शों का जमावड़ा रहा। आलम ये रहा कि सड़क की दोनों पटरियों पर आमने-सामने ई-रिक्शे खड़े नजर आए और सड़क संकरी गली नजर आई। सवारियों के इंतजार में एक रिक्शा सड़क के बीचों-बीच खड़ा दिखा।