Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Markets buzz for Diwali; crowds throng for shopping

Shravasti News: दीपावली पर बाजार गुलजार, खरीदारी को उमड़ी भीड़

Mon, 02 Nov 2026 09:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 02 Nov 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
Markets buzz for Diwali; crowds throng for shopping
​भिनगा में एक दुकान पर साड़ियां पसंद करती महिला
श्रावस्ती। दीपोत्सव नजदीक आते ही बाजारों की रौनक बढ़ गई है। त्योहार को खास बनाने के लिए लोग घरों की साफ-सफाई के साथ खरीदारी में जुटे हैं। सोमवार को कपड़ों, जूते और चप्पलों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। सुबह 11 बजे से देर शाम तक बाजारों में चहल-पहल बनी रही। लोग अपने साथ परिजनों के लिए भी पसंदीदा परिधानों की खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन

भिनगा के नई बाजार स्थित साड़ी की दुकान पर कस्बा निवासी सुनैना शर्मा अपनी बहुओं के लिए साड़ियां पसंद करती दिखीं। दुकानदार आयुष गुप्ता ने बताया कि इन दिनों सिल्क की साड़ियों की मांग अधिक है। इनकी कीमत 800 से 5000 रुपये तक है। वहीं, जूते-चप्पलों की दुकानों पर चमड़े की चप्पल और लोफर जूतों की खरीदारी हो रही है। व्यवसायी प्रमोद गुप्ता ने दिवाली तक अच्छा कारोबार होने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed