फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Mansi won the 600 meter race.

Shravasti News: 600 मीटर दौड़ में मानसी ने मारी बाजी

Fri, 21 Nov 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 21 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Mansi won the 600 meter race.
खेल प्रतियोगिता में कबड्डी खेलतीं छात्राएं। - संवाद
तुलसीपुर। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय जमुनहा में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। 600 मीटर दौड़ में मानसी व कबड्डी प्रतियोगिता में सोनपुर कला की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों की ब्लाॅक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय जमुनहा में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ राजकिशोर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान 100 मीटर दौड़ में काजल प्रथम, सायमा द्वितीय व हिना तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


200 मीटर दौड़ में काजल प्रथम, गुलफ्सा द्वितीय, हुदाआसरीन तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में काजल प्रथम, मानसी द्वितीय व अलफिया नूरी तृतीय स्थान पर रहीं। 600 मीटर दौड़ में मानसी प्रथम, आरती द्वितीय व लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय सोनपुर कला प्रथम व कंपोजिट विद्यालय उल्लहवा सेहरिया की टीम द्वितीय स्थान पर रही। खो-खो में कंपोजिट विद्यालय सोनपुर कला प्रथम व दमोदरा की टीम द्वितीय स्थान पर रही।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा, ब्लॉक प्रमुख जमुनहा शिवम जायसवाल, अकबाल अहमद शाह, वीरेंद्र सिंह, जनार्दन यादव व महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed