{"_id":"64763f932d5d5fd35805fc8a","slug":"mangal-murti-ram-dulare-i-have-come-to-your-door-srawasti-news-c-13-1-263395-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: मंगल मूरति राम दुलारे, आन पड़ा मैं तेरे द्वारे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: मंगल मूरति राम दुलारे, आन पड़ा मैं तेरे द्वारे...
Tue, 30 May 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 30 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
- कामना हृदय की सुना के देख ले दुख भंजन कष्ट हरेंगे गुण गाकर देख ले...
- ज्येष्ठ के अंतिम मंगलवार पर जगह-जगह हुए भंडारे, उमड़ी भीड़
श्रावस्ती। ज्येष्ठ मास के अंतिम मंगलवार को श्रद्धालुओं ने राम भक्त हनुमान की आराधना की। इस दौरान जगह-जगह विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
मंगलमूर्ति राम भक्त हनुमान के आराधना के पावन मास ज्येष्ठ के अंतिम मंगलवार को जिले में भंडारे की धूम रही। इस दौरान कई स्थानों पर सुंदरकांड, बजरंग बाण व हनुमान चालीसा का पाठ कर भंडारे की शुरुआत की गई। एसपी प्राची सिंह के आवास पर आयोजित भंडारे में उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमें समाज के लिए कुछ करने का मौका मिलता है। इसी क्रम में भिनगा के खैरी मोड़, हनुमानगढ़ी, गुल्ला वीर मंदिर, नई बाजार, पुरानी बाजार, पॉवर हाउस के सामने, सिरसिया, इकौना, गिलौला, बदला, लक्षमनपुर, लक्ष्मननगर, रतनापुर व भंगहा बाजार, सीताद्वार व जमुनहा सहित जिले के कई अन्य स्थानों पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने छोला-चावल, हलुआ-पूड़ी आदि का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंगल मूरत राम दुलारे आन पड़ा मैं तेरे द्वारे, सुन लो मेरी पुकार पवनसुन विनती बारंबार व कामना हृदय की सुना के देख ले दुख भंजन कष्ट हरेंगे गुण गाकर देख ले ... आदि हनुमत गीतों के कारण जिला राममय बना रहा।