{"_id":"6858520875ad4bd11109d6b8","slug":"man-dies-due-to-snake-bite-shravasti-news-c-104-1-srv1002-112170-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सांप के काटने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सांप के काटने से व्यक्ति की मौत
Mon, 23 Jun 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला कस्बा निवासी एक व्यक्ति को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल न ले जाकर झाड़फूंंक कराने ले गए। हालत में सुधार न होता देख परिजन उनको जब अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गिलौला कस्बा निवासी सतीश कुमार गुप्ता (50) पुत्र दयाराम गुप्ता शनिवार रात करीब 10 बजे कमरे में रखी आलमारी से कोई सामान निकालने गए थे। इस दौरान आलमारी के नीचे बैठे किसी विषैले सांप ने उनके पैर में डस लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिवार के लोगों ने सांप का वीडियो बनाने के साथ ही सतीश कुमार गुप्ता को पयागपुर स्थित एक व्यक्ति के पास झाड़फूंक कराने के लिए ले गए। हालत में सुधार न होता देख परिवार के लोग उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।