फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Make women aware and tell the helpline number

Shravasti News: महिलाओं को जागरूक कर बताए हेल्प लाइन नंबर

Sat, 03 Jun 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 03 Jun 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Make women aware and tell the helpline number
श्रावस्ती। महिलाओं को उत्पीड़न से बचाने के लिए जागरूक करते हुए मदद के लिए तत्काल हेल्प लाइन नंबर पर कॉल करने की नसीहत दी गयी। मिशन शक्ति के तहत शनिवार को महिला पुलिसकर्मियों ने नौशहरा, गोठवा, भिनगा बाजार सहित कई अन्य स्थानों पर चौपाल का आयोजन कर महिलाओं व बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

नौशहरा में आयोजित चौपाल में आरक्षी संज्ञा भारती ने महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन योजना, मातृत्व वंदना योजना आदि के बारे में जानकारी। गोठवा में महिला आरक्षी अर्जिता यादव ने सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चिकित्सा सहायता के लिए 108, पुलिस कंट्रोल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर तत्काल सूचना देना चाहिए। संवाद
विज्ञापन




60 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन गिरफ्तार
श्रावस्ती। जिला पुलिस ने एसपी प्राची सिंह के निर्देश पर विशेष अभियान चला कर 60 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। सिरसिया पुलिस ने बदलपुर निवासी मालिक राम व दिनेश को 20-20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं भिनगा पुलिस ने भुजंगा निवासी अनोखी लाल को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसके साथ ही शांतिभंग के आरोप में भी चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 16 वाहनों का ई चालान कर 54 हजार रुपये शमन शुल्क भी वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed