{"_id":"5f0734788ebc3e63de1333c0","slug":"make-aware-those-who-break-the-corona-protocol-srawasti-news-lko5299535136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना प्रोटोकाल तोड़ने वालों को करें जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना प्रोटोकाल तोड़ने वालों को करें जागरूक
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही तमाम लोग कोरोना प्रोटोकाल भी तोड़ रहे हैं। सभी मिल कर ऐसे लोगों को जागरूक करें। इसके साथ ही क्षेत्र की छोटी बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर रखें। यदि आवश्यकता पड़े तो पुलिस कर्मियों को अवगत कराएं।
यह बातें बुधवार को श्रावस्ती पुलिस चौकी में आयोजित प्रधान व क्षेत्र के गणमान्य लोगों की बैठक में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक किसलय मिश्रा ने कहीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हो रहे छोटे छोटे अपराधों पर नजर रखना जरूरी है। प्रधान अपने गांव में चौपाल का आयोजन करें। जिसमें हमें भी प्रतिभाग करने का अवसर दें।
गांव में इस समय गैर प्रांतों व महानगरों से प्रवासी लौटे हैं। इसलिए गांवों में विवाद होने के आसार बन सकते हैं। छोटी छोटी बातें कभी बड़ी घटना का कारण बन सकते हैं। ऐसे में आपस में लोगों को समझा बुझाकर समस्याओं का निस्तारण करने का प्रयास करें। शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बौद्ध तपोस्थली होने के कारण यह अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र है। जहां सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी। यदि आवश्यक हुआ तो सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जा सकता है। इस मौके पर प्रधान आरक्षी बसंत सिंह, विश्वजीत यादव, ग्राम प्रधान संतोष मिश्रा, ओम प्रकाश द्विवेदी, राज कुमार यादव, तीरथ राम वर्मा, जानकी प्रसाद वर्मा, राजेश कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।