फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Make a list of criminals, monitor social media

अपराधियों की सूची बनाएं, सोशल मीडिया पर निगरानी रखें

Sun, 07 Mar 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Make a list of criminals, monitor social media
श्रावस्ती। पुलिस कार्यालय सभागार में रविवार को एसपी ने आगामी त्यौहारों, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। जिसमें त्यौहार व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को पूरा कराने का निर्देश देते हुए सभी तैयारियां पूरी करने को कहा। गोष्ठी बैठक में एसपी अरविंद कुमार मौर्या ने कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, चोरी व लूट की घटनाओं की रोकथाम के लिए रात्रि गश्त, क्षेत्र भ्रमण करने पर जोर दिया। लंबित जन शिकायत एवं आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण करने, बैंक जैसे स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों, बैंक ड्यूटी में जाने वाले कर्मचारियों को ड्यूटी के संबंध में सजगता एवं सतर्कता बनाये रखने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक भावना भड़काने वालों असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने, छोटी से छोटी बातों का संज्ञान लेने, सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के साथ डिजिटल वालेंटियर ग्रुप को अपडेट कर उनके साथ नियमित मीटिंग की जाए। लंबित विवेचनाओं, शातिर अपराधियों के विरुद्ध गुंडा, गैगेस्टर आदि की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बीट आरक्षी को अपने बीट में भ्रमण कर आपराधिक, मनबढ़ व्यक्ति, आय से अधिक खर्च करने वाले, अराजकता फैलाने वाले व्यक्तियों की सूची बनाने के लिये कहा।
विज्ञापन

बीट में निवास कर रहे डाक्टर, इंजीनियर, व्यवसायी, पेंशनर्स, राजनीतिक व्यक्ति, पत्रकार समेत तमाम संभ्रांत व्यक्ति तथा पुलिस का सहयोग करने वाले व्यक्तियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उसमें जोड़ने, सुझाव साझा करने को कहा। बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक कराने के लिये मिशन शक्ति टीम को मिशन शक्ति अभियान स्कूलों, गांवों में चलाने को कहा। नेपाल बार्डर से लगने वाले थानों में अधिक सतर्कता बरतने, शस्त्र लाइसेंस धारकों के शस्त्र समयावधि में जमा कराने के लिए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया। इस दौरान एएसपी बीसी दूबे, सीओ सिटी हौसला प्रसाद, सीओ इकौना महेन्द्र पाल शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह समेत सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed