फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Major Dhyanchand remembered on Jayanti

जयंती पर मेजर ध्यानचंद को किया याद

Thu, 29 Aug 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Major Dhyanchand remembered on Jayanti
कटरा (श्रावस्ती)। जगजीत इंटर कॉलेज इकौना में गुरुवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मानाई गई। इसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य ने की। इस दौरान मुख्य रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक व वित्त एवं लेखाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रपाल ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का नाम सभी लोग जानते हैं। इलाहाबाद में 29 अगस्त 1905 को उनका जन्म हुआ था। उनके जन्मदिवस को भारत में खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से लेकर अन्य कई पारितोषिक उम्दा खेल दिखाने वाले खिलाड़ियों को दिए जाते हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि वित्त एवं लेखाधिकारी हसीब असगर ने कहा कि प्रयागराज में जन्मे मेजर 16 वर्ष की उम्र में सेना से जुड़े और फिर हॉकी खेलने का सिलसिला शुरू हुआ। वह सूर्यास्त के बाद चांद निकलने तक उसी समर्पण से अभ्यास किया करते थे। यही वजह है कि साथी खिलाड़ी उन्हें चांद भी कहते थे। उन्होंने भारत की ओर से 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों मौकों पर भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। 1928 के ओलंपिक खेलों में ध्यानचंद ने भारत की ओर से सर्वाधिक (14) गोल दागे थे। उन्हें इस खेल का जादूगर कहा जाता था। विएना स्पोर्ट्स क्लब में उनकी चार हाथों में हॉकी स्टिक के साथ मूर्ति लगी है।

प्रधानाचार्य डॉ. भूदेश्वर पांडेय ने कहा कि बर्लिन में 1936 में हुए ओलंपिक खेलों के बाद उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर हिटलर ने उन्हें डिनर पर आमंत्रित किया था। हिटलर ने उन्हें जर्मनी की तरफ से हॉकी खेलने का प्रस्ताव भी दिया था, लेकिन मेजर ध्यानचंद ने इसे ठुकरा दिया और कहा कि उनका देश भारत है तथा वह इसके लिए ही खेलेंगे। इस मौके पर राम बिहारी बाजपेई, नरेश खोसला, घनश्याम, श्रीनिवास त्रिपाठी आदि शिक्षक तथा खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed