फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Maintain peace during the festival: DM

त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए आयोजित हुई शांति समिति की बैठक

Fri, 16 Oct 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Maintain peace during the festival: DM
श्रावस्ती। आगामी दिनों पड़ने वाले त्योहार सभी लोग हिलमिल कर मनाएं। इसमें कोई भी ऐसी नई परंपरा न अपनाई जाए जिससे शांतिभंग की आशंका हो। पूर्व अनुभव के आधार पर त्योहारों के दौरान अमन-चैन में बाधा पहुंचाने वालों को पहले से ही चिह्नित करके पाबंद किया जाए। दशहरा व देवी प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए साफ-सफाई, सड़क व बिजली आपूर्ति व्यवस्था पहले से ही दुरुस्त कर ली जाए।
विज्ञापन

ये बातें कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित शांति समिति की बैठक में डीएम टीके शिबु ने कहीं। उन्होंने अधिशाषी अभियंता विद्युत रमाशंकर मौर्य को जर्जर तारों को बदलवाने व ढीले तारों को टाइट कराने का निर्देश दिया। नगर पालिका भिनगा व नगर पंचायत इकौना के अधिशाषी अधिकारी व जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिया कि वे अपनेे क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ ही त्योहार के दिन पेयजल व्यवस्था भी निर्बाध रूप से सुनिश्चित रखें।
विज्ञापन

डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को त्योहार के दौरान सभी सीएचसी व पीएचसी में डाक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य करने को कहा। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने लोगों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही पुलिस क्षेत्राधिकारियों, थानाध्यक्षों व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अभी से भ्रमण करना शुरू कर दें। यदि कहीं समस्या मिले तो उसका निराकरण करें। यदि कोई भी व्यक्ति अमन-चैन में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करे तो उसके खिलाफ बेझिझक कार्रवाई करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे, एएसपी बीसी दुबे, सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, जिला पंचायतराज अधिकारी सहित दोनों समुदायों के गणमान्य मौजूद रहे। वहीं जिले के सभी थानों व पुलिस चौकियों में भी शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें मौजूद अधिकारियों ने लोगों से त्योहार पर अमन-चैन बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed