{"_id":"5f15cfba8ebc3e9f624f4325","slug":"mahadev-srawasti-news-lko531663151","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर-हर महादेव के जयकारों संग जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर-हर महादेव के जयकारों संग जलाभिषेक
विज्ञापन
विभूतिनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। सावन मास के तीसरे सोमवार को सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर महादेव का जलाभिषेक करने के लिए सिरसिया के विभूतिनाथ मंदिर पर भक्त उमड़ पड़े। जिले के अन्य शिवालयों में भी शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान लोगों ने कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव के उद्घोष से शिवालय गूंज उठे।
सिरसिया के सोहेलवा जंगल स्थित पांडव कालीन विभूतिनाथ मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं अन्य शिवालयों में भी लोगों की भीड़ दिखी। भक्तों ने मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए महादेव का जलाभिषेक किया गया। मुख्य मंदिर में कम से कम लोगों को प्रवेश मिले, इसका पूरा इंतजाम किया गया था। आसमान में बदली छाई होने के कारण मौसम सामान्य रहा। ऐसे में शिवभक्त जलाभिषेक के लिए लंबी दूरी तक कतारबद्ध हो अपनी बारी का इंतजार करते रहे। भोर में शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
साथ ही भिनगा नगर के राजर्षि काली मंदिर स्थित शिवालय, तीन शिवाला मंदिर, गिलौला के सदाशिव महादेव, झारखंडी महादेव, जमुनहा के जगपतिनाथ, इकौना के बेचूबाबा, कलेक्ट्रेट स्थित शिवाला शिवजी महराज सहित अन्य प्राचीन शिवालयों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने महादेव का जलाभिषेक किया। लोगों ने बाबा भोलेनाथ का दूध, गंगाजल, शहद, रोली, चंदन, अक्षत, बेलपत्र, मदार, धतूरा, गांजा, बेर, गन्ना, शमीपत्र, गुड़, भस्म, रोली आदि से जलाभिषेक कर सुख व समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।