फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Magistrate should be appointed for the operation of Village Court

ग्राम न्यायालय संचालन के लिए की जाए मजिस्ट्रेट की नियुक्ति

Tue, 17 Dec 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Magistrate should be appointed for the operation of Village Court
एडीएम को ज्ञापन सौंपते इकौना के अधिवक्ता। - फोटो : SRAWASTI
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना में ग्राम न्यायालय स्थापना संघर्ष कमेटी के बैनर तले तहसील के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील इकौना में ग्राम न्यायालय संचालन के लिए मजिस्ट्रेट की नियुक्ति करने की मांग को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इकौना तहसील में प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि भारत सरकार व उच्च न्यायालय के मंशानुरूप तहसील इकौना में ग्राम न्यायालय की स्थापना की गई। इसके संचालन के लिए लाखों रुपये खर्च कर ग्राम न्यायालय का भवन निर्माण कार्य जून 2018 में पूरा हो चुका है। साथ ही न्यायालय संचालन के लिए फर्नीचर व न्यायिक अधिकारी के आवास की भी व्यवस्था तहसील परिसर में सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन

यह सब होने के बाद भी तहसील इकौना के अधिवक्ताओं की वर्षों पुरानी मांग पर प्रशासनिक उपेक्षा के चलते कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है। इसको लेकर तहसील इकौना में ग्राम न्यायालय स्थापना संघर्ष कमेटी का गठन किया गया है। ऐसे में कमेटी के अध्यक्ष दिलीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एडीएम योगानंद पांडेय को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें जल्द से जल्द तहसील इकौना में ग्राम न्यायालय संचालन के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति करने की मांग की गई है। इस दौरान श्रीधर दूबे, रामकुमार शुक्ला, पाटेश्वरी प्रसाद मिश्रा, राकेश पांडेय, बंसराज शुक्ला, श्रवण कुमार दूबे, अरुणेंद्र कांत सिंह, राधेश्याम वर्मा, बुद्धिसागर मिश्रा, जगदम्बा प्रसाद वर्मा, बुद्धिसागर कनौजिया सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed