फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Made awareness about road safety by taking out rally

रैली निकाल सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Thu, 21 Jan 2021 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Made awareness about road safety by taking out rally
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सपह पर निकाली गई रैली में मौजूद अधिकारी व अन्य - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। पुलिस व परिवहन विभाग राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मना रहा है। जिसकी शुरुआत गुरुवार को हुई। इस दौरान भिनगा के दहाना तिराहे से मानव व वाहन रैली निकाली गई। जिसे डीएम, एसपी, सीडीओ व एआरटीओ ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली में शामिल लोगों ने विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उनसे यातायात नियमों का अनुपालन करने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का मूल मंत्र है। यातायात नियमों का पालन करने वाला स्वयं सुरक्षित रहता है। साथ ही दूसरे को सुरक्षा प्रदान करता है। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि वाहनों पर निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी कदापि न बैठाएं। हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल व इयर फोन का प्रयोग न करें। न ही चालक से बात करें।
विज्ञापन

सदैव यातायात नियम व संकेतों का पालन करें। वाहनों पर काली फिल्म न लगाएं। पायदान पर लटक कर यात्रा न करें, न ही गलत दिशा से वाहन को ओवर टेक करें। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने दें। और न ही निर्धारित गति से तेज वाहन चलाएं। उचित संकेत दिए बगैर वाहन को न मोड़े। नशे में वाहन न चलाएं, रात में डिपर का प्रयोग करें। प्रेशर हार्न न बजाएं। दुर्घटना होने पर तत्काल टोल फ्री नंबर 112 या 102 अथवा 108 डायल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को सीडीओ ईशान प्रताप सिंह, एएसपी बीसी दुबे, सीओ नगर हौसला प्रसाद, एआरटीओ ने भी संबोधित किया। इस दौरान दहाना तिराहे से अस्पताल चौराहे तक मानव व वाहन रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोगों ने विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उनसे यातायात नियमों का अनुपालन करने की अपील की। इस मौके पर एडीएम योगानंद पांडे, एसडीएम प्रवेंद्र कुमार, संभागीय निरीक्षक भीेम सेन, ओपी मिश्रा, अनिल कुमार दीक्षित सहित कई अन्य अधिकारी व काफी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed