फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Made aware of traffic rules

यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Mon, 21 Oct 2019 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Made aware of traffic rules
सड़क सुरक्षा के तहत भिनगा में निकाला कैंडिल मार्च। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कैंडल मार्च निकाल कर शनिवार रात पुलिस व परिवहन विभाग ने लोगों को जागरूक किया। इससे पहले लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए बाइक रैली भी निकाली गई। इस दौरान कई विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने वाहन चलाते समय लापरवाही बरतने से सड़क हादसे होने की बात कही।
विज्ञापन

परिवहन विभाग इस समय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत रैली व कैंडल मार्च निकाल कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शनिवार रात भिनगा में परिवहन, पुलिस व शिक्षा विभाग की ओर से वाहन रैली निकाली गई। रैली भिनगा का भ्रमण करते हुए ईदगाह तिराहे पर पहुंची
विज्ञापन

। यहां रैली कैंडल मार्च के रूप में परिवर्तित हो गई। इस दौरान सड़क दुर्घटना में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया। इस दौरान एआरटीओ प्रशासन क्यू डब्लू खान ने कहा कि जितनी मौत लोगों की वर्ष में स्वाभाविक होती है, उससे ज्यादा सड़क हादसे में होती है। इन हादसों का कारण केवल लापरवाही है। यदि वाहन चालक परिवहन नियमों का पालन करके वाहन चलाए तो दुर्घटना में कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन नरेश कुमार वर्मा ने कहा कि सीट बेल्ट, हेल्मेट व बीमा न होने पर चालान केवल आपको परेशान करने के लिए नहीं होता है, बल्कि यह आपकी सुरक्षा के लिए है। दुर्घटना के समय यदि गाड़ी में सेफ्टी बैलून लगा है तो वह बिना सीट बेल्ट लगाए खुल ही नहीं सकता। ऐसे ही हेलमेट आपके सिर की चोट को रोकता है।

इन सभी कारणों से यदि किसी की मृत्यु हो जाती है, तो भी बीमा कंपनी मृतक के परिवारीजनों को आर्थिक सहायता देती है। यह सब आपकी सुरक्षा के लिए है। सीओ भिनगा डॉ. जंग बहादुर यादव ने सड़क सुरक्षा के नियम व चालान से बचने के लिए उसका पालन करने पर जोर दिया। इस दौरान बीएसए ओमकार राणा, बीईओ अखिलेश यादव, यातायात प्रभारी अखिलेश कुमार, अनूप श्रीवास्तव, गुलशन जहां सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed