{"_id":"5f90615a8ebc3e276d6bab87","slug":"made-aware-for-security-and-self-reliance-srawasti-news-lko5464405149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला पुलिस की ओर से मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को नारी सुरक्षा दल ने जिले के विभिन्न कस्बों, बाजार व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जांच अभियान चलाया। इसके साथ ही गांवों में जाकर महिलाओं को सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए जागरूक भी किया।
पुलिस अधीक्षक अरविंद मार मौर्य के निर्देश पर जिले में गठित नारी सुरक्षा दल की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न कस्बों, क्षेत्र के बाजार व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने 184 लोगों की जांच की। इनमें से 55 लोगों के विरुद्ध शांतिभंग करने व धारा 110 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की गई।
तीन लोगों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्यवाही की गई। 21 लोगों से माफीनामा भी भरवाया गया। इसके बाद टीम ने विभिन्न विद्यालयों में कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के संबंध में जागरूक किया। इस दौरान हेल्पलाइन नबंर 1090, 181, 108 व 112 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी।