फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Made aware about GST

Shravasti News: जीएसटी के प्रति किया जागरूक

Sat, 09 May 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 09 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Made aware about GST
इकौना। इकौना में शुक्रवार को जीएसटी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त राज्य कर आनंद कुमार राय ने बताया कि जीएसटी की दरों में हुआ संशोधन पूरी तरह से लागू कर दिया गया है। इसके तहत पेनाल्टी के डिमांड में अपील दाखिल कराने के लिए अब मात्र 10 प्रतिशत ही जमा करना होगा, जो पहले 25 प्रतिशत था। कृषि उपकरण पर कर 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत किया गया है। दवाओं को भी पांच प्रतिशत के स्लैब में रखा गया है।
विज्ञापन


ऑटोमोबाइल सेक्टर में 28 प्रतिशत के स्लैब को घटाकर 18 प्रतिशत किया गया है। दो करोड़ तक के टर्नओवर वाले व्यापारियों को वार्षिक रिटर्न दाखिल करने की आवश्यकता नहीं होगी। इसी तरह से 31 मार्च 2026 तक पारित कोई आदेश के विरुद्ध अपील दाखिल करने की तिथि 30 जून 2026 तक की गई है। इससे बकायेदार व्यापारियों को बड़ी रहा मिल सकेगी। इस मौके पर सहायक आयुक्त राज्य कर प्रदीप कुमार, राज्यकर अधिकारी प्रेम किशोर सैनी, बीरी सिंह, मिथिलेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed