फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   M Aadhaar app will stop misuse of Aadhaar card

Shravasti News: एम आधार एप से रुकेगा आधार कार्ड का दुरुपयोग

Fri, 13 Jan 2023 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
M Aadhaar app will stop misuse of Aadhaar card
श्रावस्ती। साइबर अपराध लगातार तेजी से बढ़ रहा है। जरा सी लापरवाही से आपको नुकसान पहुंच सकता है। थोड़ी सी सावधानी बरतकर आप आसानी से इससे बच सकते हैं। लोगों को जागरूक कर उन्हें भी साइबर ठगी से बचा सकते हैं।
विज्ञापन

ये बातें शुक्रवार को राजगढ़ गुलहरिया में साइबर जागरूकता अभियान के तहत लोगों को जागरूक करते हुए नवीन मॉडर्न थाना प्रभारी रामपाल यादव ने कहीं। उन्होंने बताया कि अनजान व्यक्ति या फोन करने वालों को कदापि अपना बैंक खाता संख्या, आधार व पैन कार्ड अथवा एटीएम की जानकारी व ओटीपी न बताएं। फेसबुक पर बनी आईडी का बगैर परीक्षण किए किसी का भी फ्रेंड रिक्वेस्ट या वीडियो कॉल स्वीकार न करें। अपने आधार कार्ड का दुरुपयोग रोकने तथा उसको सुरक्षित रखने के लिए एम आधार एप डाउनलोड कर अपना बायोमीट्रिक लॉक रखें। सोशल मीडिया अकाउंट सुरक्षित रखने के लिए अपना प्रोफाइल लॉक रखने के साथ ही समय समय पर पासवर्ड बदलते रहें।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने कहा कि कस्टमर केयर से संपर्क के लिए अधिकृत वेबसाइट में दिए हेल्पलाइन नंबर का ही प्रयोग करें। गूगल से किसी भी कस्टमर केयर का मोबाइल नंबर सर्च न करें। इससे आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। केवाईसी के नाम पर एनीडेस्क, टीम विवर, क्विक सपोर्ट आदि एप डाउन लोड न करें। जालसाज इसके माध्यम से आपके मोबाइल अथवा कंप्यूटर का एसएस लेकर धोखाधड़ी करते हैं। अंजाने लिंक को कतई न खोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

न ही किसी अंजान के कहने पर कोई ऐप डाउनलोड करें। केशबैक आफर व डिस्काउंट के लिए कूपन कोड को स्क्रैच करने से बचे। बैंक खाते में अपना नंबर रजिस्टर्ड कराने के साथ ही एसएमएस अलर्ट कराएं। यदि आपके साथ अपराध हो जाता है तो 24 घंटे के अंदर 1930 पर सूचना दें। इस दौरान ग्राम प्रधान पुलूर निषाद, कामता प्रसाद, रामखेलावन, आरक्षी देवेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार यादव सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed