फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Lord Krishna and Janta Inter College won the titles.

Shravasti News: लॉर्ड कृष्णा व जनता इंटर कॉलेज ने जीते खिताब

Thu, 03 Sep 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 03 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Lord Krishna and Janta Inter College won the titles.
स्पोर्ट्स स्टेडियम में विजेता टीम के साथ मौजूद अ​धिकारी।
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में बृहस्पतिवार को जिलास्तरीय वॉलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान लॉर्ड कृष्णा पब्लिक इंटर कॉलेज व जनता इंटर कॉलेज ने फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विद्यालयी खेल प्रतियोगिता के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी बृजेश कुमार सोनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, लॉर्ड कृष्णा पब्लिक इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज भिनगा, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज गिलौला, जनता इंटर कॉलेज पटना खरगौरा शामिल हुए। इसमें 19 वर्षीय बालक वर्ग में लॉर्ड कृष्णा पब्लिक इंटर कॉलेज और अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज के मध्य फाइनल मैच खेला गया। इसमें लॉर्ड कृष्णा पब्लिक इंटर कॉलेज ने 25-20 से स्कोर जीत दर्ज की। वहीं, 14 वर्षीय बालक वर्ग का मुकाबला जनता इंटर कॉलेज और लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के मध्य खेला गया। इसमें जनता इंटर कॉलेज ने 25-22 के स्कोर से प्रतियोगिता जीत ली। विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश पांडेय व उप प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद भारती ने मेडल, ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। क्रीड़ा सचिव आशीष कुमार ने बताया कि विजेता खिलाड़ी 10 सितंबर को भारतीय इंटर कॉलेज गोंडा में मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में विजेता टीम के साथ मौजूद अधिकारी।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में विजेता टीम के साथ मौजूद अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed