{"_id":"697f9c67ffc20a692005d280","slug":"lord-buddha-gave-the-message-of-truth-and-compassion-bhanwarananda-shravasti-news-c-104-1-slko1011-117688-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान बुद्ध ने दिया सत्य व करुणा का संदेश : भंवरानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान बुद्ध ने दिया सत्य व करुणा का संदेश : भंवरानंद
Mon, 02 Feb 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
गंधकुटी में परिक्रमा करते तिब्बत के बौद्ध अनुयायी।- संवाद
कटरा। तिब्बत से आए अनुयायियों के 40 सदस्यीय दल से रविवार को बौद्ध तपोस्थली गुलजार रही। सभी ने बौद्ध भिक्षु भवरानंद के नेतृत्व में गंध कुटी पर पूजन-अर्चन किया और जेतवन परिसर की परिक्रमा की। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया।
सभा के दौरान भिक्षु भंवरानंद ने कहा कि बुद्ध के जीवन से हमें सत्य की खोज, करुणा, अहिंसा, आत्म-नियंत्रण और मानसिक शांति जैसे अमूल्य सबक मिलते हैं। ये शिक्षाएं जीवन को एक सार्थक और उद्देश्यपूर्ण दिशा प्रदान करती हैं।
इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करते हुए हमें दुख से मुक्ति दिलाकर आंतरिक सुख प्राप्त करने का मार्ग भी दिखाती हैं। बुद्ध के त्याग, वैराग्य व ध्यान की शिक्षाएं हर किसी को आत्म जागरूकता और सकारात्मक सोच की ओर ले जाती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सिखाया कि ज्ञान पाने के लिए हमें अपने भ्रम से बाहर निकलना होगा और आत्म निरीक्षण करना होगा। उनकी शिक्षा का मूल सभी प्राणियों के प्रति दया और सहानुभूति रखना है।