फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Locked in collectorate after stopping work

काम ठप कर कलेक्ट्रेट में जड़ा ताला

Wed, 21 Aug 2019 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Locked in collectorate after stopping work
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार को जिले के कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने 24 सूत्री मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने कहा कि यदि 16 सितंबर तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह लखनऊ में धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में बुधवार को दफ्तरों में ताला लगाकर विरोध जताया। कर्मचारियों के आंदोलन के चलते कलेक्ट्रेट के सभी दफ्तरों में पूरे दिन कामकाज ठप रहा। उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के आह्वान पर प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि जनपद मुख्यालय पर स्थित कलेक्ट्रेट का नाम बदलकर जनपद या मिनी सचिवालय किया जाए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के दस प्रतिशत पदों पर प्रमोशन दिया जाए। नवीन पेंशन योजना को समाप्त करके पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए। संघ के कार्यालय के लिए लखनऊ में दारुलशफा में कक्ष आवंटित किया जाए। प्रदेश के सभी कलेक्ट्रेट और तहसील कार्यालय को आधुनिक रूप से वातानुकूलित बनाते हुए सुसज्जित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए कैशलेस व्यवस्था लागू की जाए और इसकी मिलने वाली धनराशि को आयकर में शामिल न किया जाए। इसके साथ ही कर्मचारियों की 24 सूत्री मांगों को भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए। कर्मचारियों ने कहा कि यदि सोलह सितंबर तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो वह लखनऊ में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed