फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Lessons of plans taught to 397 village heads

397 ग्राम प्रधानों को पढ़ाया गया योजनाओं का पाठ

Thu, 15 Jul 2021 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Lessons of plans taught to 397 village heads
श्रावस्ती। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना अंतर्गत ग्राम प्रधानों के उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को जरकुशहा स्थित पंचायत भवन में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नोडल अधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर डीपीआरओ मौजूद रहीं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के बीस स्थानों पर आयोजित हुआ।
विज्ञापन

जरकुशहा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नोडल व उप निदेशक पंचायती राज संजय बरनवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ग्राम प्रधानों को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण जूम प्लेटफार्म के माध्यम से प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए प्रत्येक विषय पर मास्टर ट्रेनर तैनात किए गए थे। इसके लिए जिले में 20 प्रशिक्षण स्थल बनाए गए थे जिनमें सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण में पंचायती राज व्यवस्था, नेतृत्व विकास, ग्राम पंचायतों की बैठक, ग्राम पंचायतों की समितियां, प्रधान की भूमिका, कर्तव्य तथा विधायी व्यवस्था, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, विकास योजना, पीएफएमएस, मॉडल पंचायत, स्वयं के आयस्रोत, जल संरक्षण सहित अन्य जानकारी दी गई। वहीं इकौना के टंडवा महंत व जयचंद्रपुर कटघरा में ब्लॉक प्रमुख ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

डीपीआरओ किरन ने बताया कि प्रधानों को उनकी भूमिका एवं उत्तरदायित्व तथा विभागीय योजनाओं, ग्राम पंचायत विकास योजना, एसडीजी ई-गर्वनेस, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा)-ठोस एवं तरल अपशिष्ट पदार्थ प्रबंधन जैसे विषयों पर रुचिकर वीडियो के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण को 20-20 के छोटे समूहों में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण से ग्राम प्रधानों की कार्यकुशलता एवं क्षमता में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed