फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   LED van will promote public welfare schemes

जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करेगी एलईडी वैन

Mon, 01 Mar 2021 10:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
LED van will promote public welfare schemes
प्रचार प्रसार के लिए आई एलईडी वैन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते डीएम, सीडीओ व अन्य अधिकारी - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। प्रदेश सरकार जन विकास व उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार गरीब, असहाय, निर्धन वर्गो के उत्थान के साथ ही किसानों के उत्थान के लिए तमाम योजनाओं का संचालन कर रही है। सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सूचना विभाग के एलईडी वैन द्वारा सोमवार से प्रारंभ किया गया है। यह वैन जिले के सभी विकास खंडों और गांवों में जाकर फिल्म के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार करेगी। ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ भी उठा सकें।
विज्ञापन

यह बातें सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के दौरान जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहीं। उन्होंने बताया कि जागरूकता के अभाव में तमाम लोग सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के पात्र होने के बाद इसका लाभ नहीं उठा पाते। इस वीडियो वैन के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं से संबंधित वृहद जानकारी होगी।
विज्ञापन

यह एलईडी वैन सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने, नमामि गंगे, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, मिशन शक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, श्रम, सेवायोजन, पेंशन, सिंचाई, आईसीडीएस, पंचायत विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की फिल्म दिखाएगी। ताकि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से जन-जन को अवगत कराया जा सके। यह एलईडी वैन एक से 31 मार्च तक सभी विकास खंड मुख्यालयों, गांव व मजरों में जाकर लोगों को जागरूक करेगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे, उप जिलाधिकारी आरपी चौधरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, जिला सूचना अधिकारी शिवनाथ सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed