{"_id":"696e803ec2a402e12b012e7d","slug":"lawyer-injured-in-accident-dies-shravasti-news-c-104-1-slko1011-117368-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: हादसे में घायल वकील ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: हादसे में घायल वकील ने तोड़ा दम
Tue, 20 Jan 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
इकौना। बौद्ध परिपथ पर बीते मंगलवार को एसयूवी की टक्कर से घायल गोमदापुर निवासी अधिवक्ता श्याम किशोर पांडेय (50) की रविवार देर रात मौत हो गई। उनका इलाज ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में चल रहा था। पुलिस ने एसयूवी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताते चलें कि बौद्ध परिपथ पर मंगलवार को तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार झंझारपुरवा बिदुहनी निवासी मोहम्मद उम्मैद (45) व उनके बेटों हसनैन (18) व अली हुसैन (16) को जोरदार टक्कर मार दी थी।
बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद एसयूवी सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई थी। हादसे में कार सवार अधिवक्ता श्याम किशोर पांडेय (50) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को सीएचसी इकौना ले जाया गया था।
विज्ञापन
अधिवक्ता श्याम किशोर पांडेय की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया था। उनकी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था, जहां उनकी मौत हो गई।