{"_id":"5f0c8ee78ebc3e63c87bca91","slug":"krishna-prajapati-and-shalini-passed-cbse-intermediate-examination-srawasti-news-lko530587728","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई बोर्ड के इंटर मीडिएट परीक्षा में कृष्णा प्रजापती व शलिनी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई बोर्ड के इंटर मीडिएट परीक्षा में कृष्णा प्रजापती व शलिनी ने मारी बाजी
विज्ञापन
श्रावस्ती। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के इंटरमीडिएट का परीक्षाफल सोमवार को घोषित हुआ। इसमें लव विद्यापीठ भिनगा के कृष्णा प्रजापती व सत्या द आर्यन इकौना की शालिनी पांडे ने जिले का नाम रोशन किया।
सीबीएसई के 12वीं का परीक्षाफल सोमवार को घोषित हुआ। इस परीक्षा में लव विद्यापीठ पटना खरगौरा के कृष्णा प्रजापति ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं सत्या द आर्यन स्कूल इकौना की छात्रा शालिनी पांडे ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि इसी विद्यालय के मोहम्मद तौशिफ रजा ने 83 प्रतिशत व शिवांश पांडे ने 82 प्रतिशत तथा अजय वरमरा ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
वहीं लव विद्यापीठ के शिखर मिश्रा ने 88.2 प्रतिशत, अमीरा खातून ने 81.8 प्रतिशत तथा विनय मिश्रा ने 79.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इसी विद्यालय के राजवीर सिंह ने 72 प्रतिशत, अस्मित चखैधरी ने 73.2 प्रतिशत तथा शुखनुमा रायनी ने 70.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। सत्या द आर्यन विद्यालय के सभी सोलह छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण रहे। लव विद्यापीठ में पंजीकृत 269 के सापेक्ष 20 छात्रों ने सफलता प्राप्त की जबकि छह का रिजल्ट कंपार्टमेंट में है।
विज्ञापन
इस दौरान इकौना के विद्यालय प्रबंधक जगदीश सत्या, मैनेजर तुषार सत्या व प्राचार्य अनूप अग्रवाल ने उत्तीर्ण छात्रों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक मोनिका आदि मौजूद रहीं। वहीं लव विद्या पीठ पटना खरगौरा के व्यवस्थापक अमित सिंह व रमन सिंह ने सभी उत्तीर्ण छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी सफलता के लिए बधाई दी है।