फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Kovid vaccine will be applied till 10 pm

रात 10 बजे तक लगाई जाएगी कोविड वैक्सीन

Mon, 01 Nov 2021 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Kovid vaccine will be applied till 10 pm
श्रावस्ती। कोविड की संभावित तीसरी लहर कभी भी आ सकती है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारी कर रहा है। इसी के तहत ऐसे कामकाजी लोग जो किन्हीं कारणों से दिन में टीकाकरण कराने का समय नहीं निकाल पाते हैं। उन्हें रात दस बजे तक टीकाकरण कराने की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में बूथ बनाया जाएगा। बूथ एक नवंबर से प्रारंभ होगा। बूथ पर सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक वैक्सीनेशन होगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि जिले के एक टीकाकरण केंद्र पर सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक वैक्सीन लगाई जाएगी। शुरुआत में एक नवंबर से शहरी क्षेत्रों में यह सुविधा दी जाएगी। आगे जरूरत के अनुसार इसका विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों में भी होगा। ऐसे गांव जहां सभी लोगों ने टीके की दोनों डोज लगवा ली है, उसे कोविड सुरक्षित ग्राम और जहां सभी लोगों ने एक डोज लगवाई है, उसे प्रथम डोज संतृप्त ग्राम की संज्ञा दी जाएगी। इसके साथ ही यहां के प्रधान को सम्मानित किया जाएगा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व कोविड वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया ने बताया कि इसके लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में विशेष टीकाकरण केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

इस केंद्र पर एक नवंबर से सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक टीकाकरण होगा। जिसमें दो पाली (सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे और दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक) में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इस केंद्र पर कोई भी व्यक्ति सोमवार से शनिवार के बीच अपना आधार कार्ड दिखाकर वैक्सीनेशन करा सकता है। जिले में अब तक कुल छह लाख 96 हजार से अधिक लोगों को कोरोना टीका लगाया जा चुका है। इनमें पांच लाख 15 हजार से अधिक लोगों को टीके की पहली डोज और एक लाख 81 हजार 546 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed