फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Korean followers worshiped at Gandha Kuti

Shravasti News: कोरिया के अनुयायियों ने गंध कुटी पर की पूजा-अर्चना

Tue, 02 Dec 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 02 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Korean followers worshiped at Gandha Kuti
गंध कुटी पर प्रार्थना करते कोरिया के अनुयायी।- संवाद
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती सोमवार को कोरिया से आए अनुयायियों के 40 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में गंध कुटी पर रीति-रिवाज से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन



बौद्ध सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु देवानंद ने कहा कि भगवान बुद्ध की पूजा से जीवन में समृद्धि, स्वास्थ्य लाभ और सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। मानसिक शांति के साथ ही मन में मजबूत भावनाएं आती हैं और एकाग्रता व स्मरण शक्ति बढ़ती है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि बुद्ध की प्रतिमा मात्र को रखने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और नकारात्मक भावनाएं दूर होती हैं। बुद्ध के उपदेशों का पालन करने से आध्यात्मिक जागरूकता और प्रेरणा मिलती है। बुद्ध के उपदेश मोक्ष प्राप्ति में सहायक हैं। सभा के बाद सभी ने तपोस्थली का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed