{"_id":"6ac4cf616d1996f55605ce90","slug":"shravasti-pole-comes-into-contact-with-11-000-volt-line-two-villagers-die-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: 11 हजार की लाइन से टकराया खंभा, दो ग्रामीणों की मौत, विद्युत पोल लगवा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: 11 हजार की लाइन से टकराया खंभा, दो ग्रामीणों की मौत, विद्युत पोल लगवा रहे थे
Tue, 06 Oct 2026 04:07 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 06 Oct 2026 04:07 PM IST
सार
हादसे में पोल लगवा रहे दो ग्रामीणों की मौत हो गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि लाइनमैन को मौके पर बुलाया गया था। लाइन मैन खुद मौके पर नहीं आए और अपने दो सहयोगियों को मौके पर भेजा।
विज्ञापन
मृतक वेद पाठक और सचिन मिश्रा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
श्रावस्ती जिले के गिलौला क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहम्मदापुर में मंगलवार को तूफान के दौरान गिरे विद्युत पोल को लगाते समय पोल 11 हजार की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। हादसे में पोल लगवा रहे दो ग्रामीणों की मौत हो गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि लाइनमैन को मौके पर बुलाया गया था। लाइन मैन खुद मौके पर नहीं आए और अपने दो सहयोगियों को मौके पर भेजा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लाइनमैन ने शट डाउन लेने का दावा किया था और ग्रामीणों से विद्युत पोल लगाने की बात कही थी। जिसके बाद हम सभी विद्युत पोल लगा रहे थे। इस दौरान पोल ऊपर से गुजरी 11000 हाईटेंशन लाइन से छू गया। शट डाउन न होने से दो ग्रामीण सचिन मिश्रा (20) व वेद पाठक (40) हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए।
विज्ञापन
दोनों को इलाज के लिए सीएचसी गिलौला ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में एसडीओ प्रवेंद्र सिंह ने बताया ग्रामीण स्वयं पोल लगा रहे थे। विभाग को कोई जानकारी नहीं दी थी। इस दौरान विद्युत पोल 11000 की हाईटेंशन लाइन को छू गया और दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन