{"_id":"6a3ade3519a6380e200ccd2a","slug":"kishan-lal-won-the-race-shravasti-news-c-104-1-srv1004-121106-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: दौड़ में किशन लाल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: दौड़ में किशन लाल ने मारी बाजी
Wed, 24 Jun 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में मंगलवार को विश्व ओलंपिक दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में किशन लाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्टेडियम में एथलेटिक्स खिलाड़ियों के मध्य 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इन खिलाड़ियों में किशन लाल ने प्रथम, बॉबी राणा ने द्वितीय तथा रंजीत यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को विश्व ओलंपिक दिवस के महत्व तथा उसके आयोजन के उद्देश्य के बारे में बताया गया। इस मौके पर एथलेटिक्स प्रशिक्षक विवेक कुमार, फुटबॉल प्रशिक्षक मोहम्मद मुस्लिम, कबड्डी प्रशिक्षक जितेंद्र यादव, खो-खो प्रशिक्षक जगेसर सैनी तथा विकास कुमार गिरी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन