फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   kisan samman diwas

किसानों के उत्थान से ही होगा देश का चहुंमुखी विकास ..

Mon, 23 Dec 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
kisan samman diwas
श्रावस्ती। विकास भवन सभागार में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान डीएम ने बेहतर उत्पादन के लिए जिले के 37 किसानों को अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया। साथ ही उन्हें और बेहतर पैदावार कर अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत डीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इस दौरान जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने कहा कि विकास का रास्ता गांव से होकर निकता है। किसान खुशहाल होगा तो हमारा समाज भी खुशहाल होगा। किसानों के उत्थान से ही देश का चहुंमुखी विकास होगा। किसानों के उत्थान से जुड़े अधिकारी किसानों को सरकार द्वारा दी जा रहीं सुविधाएं समय से उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने धान उत्पादन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सिरसिया के लक्ष्मनपुर निवासी जोखन लाल को प्रथम, अमरहवा निवासी छोटे को द्वितीय, उर्द में गिलौला के परसौली निवासी राम समुझ वर्मा को प्रथम व जमुनहा के भगवानपुर निवासी श्रीपाल को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। रबी फसलों की क्रॉप कटिंग गेहूं मे हरिहरपुररानी के मछरिहवा निवासी नारेंद्र प्रताप सिंह, गिलौला के परेवपुर निवासी शैलेंद्र सिंह, मसूर में हरिहरपुररानी के परसा डेहरिया निवासी रणवीर सिंह, जमुनहा के गौसपुर निवासी दरबारी लाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह मत्स्य पालन में जमुनहा के जागिया निवासी जगदीश प्रसाद, भगवानपुर निवासी हरीराम, इकौना के सिसवारा निवासी श्यामलाल, गिलौला के लक्खीभारी निवासी कबीर, गिलौली निवासी गुड्डू, सब्जी व फूल में जमुनहा के नंदीडीह निवासिनी निसात आसिफ सिद्दीकी, गिलौला के एकघरवा निवासी संजीव कुमार सिंह, इकौना के मोहम्मदपुर राजा निवासी प्रेमनाथ वर्मा, सिरसिया के डौराबोझी निवासी रेवतीरमन शुक्ल को सम्मानित किया गया।
हरिहरपुररानी के पूरेखौरी निवासी राम अभिलाष, पशुपालन में इकौना के मझौवा सुमाल निवासी शिवाधर द्विवेदी, गिलौला के कमलाभारी निवासी अरुण कुमार, हरिहरपुररानी के भगंही निवासी इंद्रबहादुर, गिलौला के शाहपुरबरा निवासी सुरेंद्र सिंह, इकौना के पूरेदीनामगढ़ निवासी दिनेश कुमार, इटवरिया निवासी भूमिकेश, सौरूपुर निवासी दीपक शुक्ला एवं पुरषोत्तमपुर निवासी अशर्फीलाल को सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही धान, गेहूं, मत्स्य पालन, सब्जी, फूल एवं पशुपालन में ब्लॉक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांचों ब्लॉकों से कुल 11 किसानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीडीओ अवनीश राय, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, परियोजना निदेशक बीजी शुक्ला, सहायक निदेशक मत्स्य सुरेश कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी शिशिर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed