फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Karvachauth today, husband will look after the moon

करवाचौथ आज, चांद के सामने करेंगी पति का दीदार

Tue, 03 Nov 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Karvachauth today, husband will look after the moon
श्रावस्ती। पति की लंबी उम्र के लिए आज सुहागिन महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखेंगी। इसके लिए महिलाओं ने मंगलवार को घरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया। वहीं भाई बहनों के घर में करवा व पूजन सामग्री पहुंचा रहे हैं। भिनगा व इकौना सहित जिले के बाजारों में काफी चहल पहल दिखी। कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन का सामान और गिफ्ट खरीदने के लिए दुकानों पर लोग उमड़े।
विज्ञापन

करवा चौथ पूजन के लिए जिले में सुहागिन महिलाएं अपने अपने स्तर से तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। पूजन सामग्री, करवा की खरीदारी के लिए महिलाओं ने मंगलवार को बाजार की ओर रुख किया। इस दौरान कपड़ों, सौंदर्य प्रसाधन व गिफ्ट की दुकानों पर भी काफी चहल पहल दिखी। महिलाओं ने हाथों में मेहंदी भी लगवाई। त्योहार को लेकर मिट्टी सहित तांबे, पीतल व स्टील के करवा भी बाजारों में सजे रहे।
विज्ञापन

इसकी खरीदारी के लिए दिन भर लोग पहुंचते रहे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोग नए धान के चावल व मिट्टी का करवा बहन व बेटियों के घर पहुंचाते नजर आए। भिनगा नगर में जहां पचास से सौ रुपये तक मिट्टी के रंग बिरंगे करवे बिके वहीं बर्तन की दुकानों पर 200 से लेकर 900 रुपये तक के करवा की मांग रही। जिसे लोग अपने अपने सामर्थ के अनुसार खरीदते रहे। वहीं उपहार में साड़ी, जेवरात आदि देने के लिए लोगों ने तैयारी की है। इसे देखते हुए सराफा व कपड़ा व्यवसायी सहित अन्य सौंदर्य प्रसाधन व गिफ्ट की दुकान सजी नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बुधवार को दिन भर निर्जला व्रत रहने के बाद शाम को चंद्र दर्शन के बाद महिलाएं चंद्रमा को अर्द्घ देेने के बाद व्रत का पारन करेंगी। करवाचौथ के दिन चंद्रदेव के साथ शिव पार्वती सहित पूरे परिवार की विशेष पूजा अर्चना होती है। विशेषकर भगवान गणेश के भाल चंद्र रूप की पूजा अर्चना होती है। रात में चंद्रदेव को अर्द्घ देने के उपरांत ही जल ग्रहण किया जाता है। पहली बार व्रत रखने वाली नव विवाहिताओं में करवाचौथ का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि हर आयु वर्ग की महिलाएं अपने अपने अंदाज में त्योहार मनाने में जुटी है।
मन में काफी उत्साह
आज पहली बार करवाचौथ का व्रत रखूंगी। मन में काफी उत्साह है। अभी से पूजा की तैयारी में जुट गई हूं। ससुराल और मायके से तो उपहार मिलेगा ही अपने हिसाब से भी जमकर खरीददारी की है। ऐसे तो प्रतिपल अपने सुहाग की सलामती की कामना करती हूं, लेकिन पहली बार विधि विधान पूर्वक व्रत करूंगी। पति से आशीर्वाद लेने के बाद व्रत का समापन करूंगी। - अपूर्वा मिश्रा
परिवार के साथ मनाएंगे खुशियां
पहले करवाचौथ को लेकर मन में जहां उत्साह है, वहीं एक घबराहट भी है कि कैसे पूजा संपन्न होगी। कहीं कोई कमी न रह जाएं। हालांकि, बचपन से ही मां को पूजा करते देखती आयी हूं, इसका लाभ मिलेगा। मेरे लिए यह सिर्फ एक व्रत नहीं बल्कि खास दिन है। इस दिन को बेहतरीन तरीके से मनाऊंगी। जमकर खरीददारी भी हो रही है। करवाचौथ के दिन पूरा परिवार एक साथ खुशियां मनाएंगे। - प्रभावती गुप्ता

करवा चौथ पूजन का मुहूर्त
करवा चौथ पूजन का मुहूर्त शाम 5:29 से 6:48 बजे तक है। चंद्रोदय रात 8:16 बजे होगा। चतुर्थी तिथि की शुरुआत शाम 03:24 बजे से गुरुवार शाम 05:14 तक है। यह व्रत सूर्योदय होने से पहले शुरू और चांद निकलने तक रखा जाता है। चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत को खोलने का नियम है। शाम के समय चंद्रोदय से लगभग एक घंटा पहले शिव-परिवार (शिव जी, पार्वती जी, नंदी जी, गणेश जी और कार्तिकेय जी) की पूजा की जाती है। पूजन के समय व्रती महिलाओं को पूर्व की ओर मुख करके बैठना चाहिए। इस दिन सुहागिन महिलाओं के द्वारा निर्जला व्रत किया जाता है और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति को छलनी में दीपक रख कर देखा जाता है। इसके बाद पति पत्नी को जल पिलाकर व्रत का समापन कराता है। - पंडित शेर बहादुर तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed