फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Kapil won the painting competition, while Aashirwad triumphed in the quiz.

Shravasti News: चित्रकला में कपिल व क्विज में आशीर्वाद ने मारी बाजी

Fri, 02 Oct 2026 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Kapil won the painting competition, while Aashirwad triumphed in the quiz.
जगतजीत इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी।
कटरा। जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जिलास्तरीय भाषण, चित्रकला तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र, विधायक रामफेरन पांडेय व प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेई मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के कपिल आर्य प्रथम, अनन्या द्वितीय, राधिका तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में तुलसीराम प्रथम, काजल द्वितीय, सुनीता तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में अनुराग तिवारी प्रथम, अनुपम द्वितीय तथा जासमीन बानो तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

क्विज प्रतियोगिता में आशीर्वाद श्रीवास्तव प्रथम, श्रवण कुमार द्वितीय तथा हर्षिता गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जनप्रतिनिधियों ने विजेता प्रतिभागियों का माल्यार्पण व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा, डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिह, बीएसए आकांक्षा रावत, अर्चना वाजपेई, पूजा पांडेय, चंदन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed