{"_id":"65f1ec6cbc0cbe3bf10dc6ac","slug":"joint-district-hospital-will-become-oxygen-donor-srawasti-news-c-104-1-slko1050-104009-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: ऑक्सीजन दाता बनेगा संयुक्त जिला चिकित्सालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: ऑक्सीजन दाता बनेगा संयुक्त जिला चिकित्सालय
Wed, 13 Mar 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में स्थापित होगा विशेष ऑक्सीजन प्लांट
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। प्रदेश के सबसे पिछड़े जिले में शामिल श्रावस्ती स्वास्थ्य के मामले में अब पीछे नहीं रहेगा। अब बेहतर इलाज के लिए यहां के लोगों की दूसरे जिलों पर निर्भरता कम होगी।
वैश्विक महामारी कोरोना काल में यहां भी ऑक्सीजन के लिए मारामारी थी। इससे सबक लेते हुए एक तरफ जहां संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा सहित सीएचसी लक्ष्मणपुर, सोनवा व भंगहा में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हुआ था। वहीं अब संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में विशेष ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। जिससे यहां न सिर्फ ऑक्सीजन स्टोर कर सकेंगे, बल्कि इसे सिलिंडर में भी भरा जाएगा। जिसे जिला अस्पताल सहित सीएचसी आदि पर भेजा जा सकता है। इतना ही नहीं विशेष आवश्यकता पर आसपास के जिलों में भी इनकी आपूर्ति होगी। इसके लिए धनराशि जारी होने के साथ ही जिला अस्पताल परिसर में भूमि का चयन भी किया जा चुका है। जल्द ही इसे अस्पताल में स्थापित किया जाएगा।
बॉक्स में-
जल्द मिलने लगेगी एमआरआई सुविधा
जिलेवासियों को पूरे शरीर की एमआरआई (मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग) जांच के लिए अब बहराइच व लखनऊ का चक्कर नहीं लगाना होगा। इसके लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में लेबर रूम के बगल बने नए एनआरसी भवन में एमआरआई जांच की मशीन स्थापित की जाएगी। पीपीपी मॉडल पर स्थापित होने वाली इस अत्याधुनिक एमआरआई मशीन से मानव शरीर के अंदर की सभी की जांच की जाएंगी। इस बारे में सीएमएस डाॅ. रामगोपाल का कहना है कि एमआरआई से संबंधित सभी मशीन आ चुकी हैं। जल्द ही एमआरआई जांच की सुविधा प्रारंभ होगी।