{"_id":"6503551093283191950101b7","slug":"jharkhandi-feeder-burnt-people-remained-in-darkness-the-whole-night-srawasti-news-c-104-1-slko1050-1285-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: झारखंडी फीडर जला, पूरी रात अंधेरे में रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: झारखंडी फीडर जला, पूरी रात अंधेरे में रहे लोग
Fri, 15 Sep 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। विद्युत उपकेंद्र गिलौला का झारखंडी फीडर बुधवार रात तकनीकी खराबी के कारण जल गया। जिससे कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
गिलौला उपकेंद्र के झारखंडी फीडर में बुधवार रात करीब 10 बजे तकनीकी खराबी के कारण आग लग गई। जिससे मानिकौरा, रामपुर पैड़ा, असवा, बसभारिया पुरैना, खडइला, कमला भारी, शुकुल पुरवा, गोड़ारी, मलावा, श्रवण तारा, सुविखा, रायपुर प्यारे, लक्खी भारी, भरथापुर व पुरुषोत्तमपुर सहित कई अन्य गांवों की बिजली बाधित हो गई। करीब 30 हजार की आबादी उमस भरी गर्मी से बेहाल रही।
गुरुवार सुबह गिलौला कस्बे में मुख्य लाइन की केबल जल गई। लाइन में फाल्ट आने के कारण गुरुवार को कई गांव की आपूर्ति बाधित हो गई। जिसे देर शाम तक दुरुस्त नहीं कराया जा सका। अवर अभियंता विद्युत गिलौला कुलदीप यादव का कहना है कि ओवरलोड के कारण समस्या हुई थी। जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
उधर, सिरसिया के रनियापुर के मजरा गड्डा में लगे ट्रांसफार्मर में फाल्ट के कारण बुधवार रात से गांव की आपूर्ति बाधित है। इसकी शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर न बदले जाने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। संवाद