फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   jan sunwaai in jamunhaa.

जन शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं-जिलाधिकारी

Tue, 04 Feb 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
jan sunwaai in jamunhaa.
श्रावस्ती के जमुनहा तहसील में आयोजित समाधान दिवस में फरियाद सुनती डीएम व मौजूद अन्य अधिकारी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले की तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान भिनगा, इकौना व जमुनहा में कुल 329 शिकायतें आई। इनमें से 26 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जमुनहा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम ने की।
विज्ञापन

डीएम यशु रुस्तगी ने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इसलिए संबंधित विभागीय अधिकारियों का दायित्व बनता है कि फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारी गंभीरता से ले। साथ ही समय सीमा के अंदर उन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण भी करें। इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस में रमवापुर शिकारी चौड़ा निवासी दरबारी लाल व विद्या राम ने बताया कि उनके खेत को जाने वाले चकमार्ग पर कुछ लोगों ने कटीला तार लगाकर मार्ग बंद कर दिया है।
विज्ञापन

इससे आने जाने में कठिनाई हो रही है। इस पर डीएम ने उपजिलाधिकारी आरपी चौधरी को तत्काल कार्यवायी कर रास्ता खुलवाने का निर्देश दिया। पटपरगंज निवासी भल्लर खान ने खेत मे हो रहे कब्जा हटवाने की मांग किया। जमुनहा निवासियों ने ब्लाक मुख्यालय पर आधार कार्ड बनवाने के लिए जनसुविधा केंद्र स्थापना की मांग किया। इस पर डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यवायी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पीआरडी जवान बंशीलाल, विद्या भूषण, राममिलन, मनीराम व बरसाती ने प्रार्थना पत्र देकर विभागीय अधिकारी पर रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी न लगाने व प्रशिक्षित जवानों को दर किनार कर अप्रशिक्षित जवानों को डियूटी लगाने की शिकायत किया। इस पर डीएम ने सीडीओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान यहां 71 मामले आए। इनमें से पांच मामलों का निस्तारण हुआ।
इकौना में 178 के सापेक्ष 19 तथा भिनगा में 80 के सापेक्ष दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान जमुनहा में अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे, तहसीलदार, पुलिस क्षेत्राधिकारी हौसला प्रसाद, प्रभागीय वनाधिकारी एपी यादव, सीएमओ डॉ. एपी भार्गव, जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, परियोजना निदेशक बीजी शुक्ला, डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमकार राना सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

इकौना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आयुक्त देवी पाटन मंडल गोंडा महेंद्र्र प्रताप सिंह व पुलिस उपमहानिरीक्षक राकेश सिंह ने फरियादियों की समस्या सुना। इस दौरान उन्होंने समाधान दिवस के मामलों के निस्तारण में हीला हवाली करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी इकौना राजेश मिश्रा, पुलिस छेत्राधिकारी तारकेश्वर पांडे, तहसीलदार इकौना शिवध्यान पांडे सहित तहसील स्तरीय सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed