फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   jalabhishek, sawan second monday

मंदिरों और शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 02 Aug 2021 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
jalabhishek, sawan second monday
सिरसिया स्थित विभूतिनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते व अपनी बारी का इंतजार करते श्रद्घालु - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शिवालिक पर्वत की तलहटी में स्थित पांडवकालीन गुप्त काशी में शिवभक्तों ने देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया। इसके साथ ही स्वर्ण प्रस्तरी आश्रम स्थित शिव मंदिर सहित जिले के अन्य शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं पर मौसम भी मेहरबान दिखा। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे। वहीं पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर शिवभक्तों की आस्था मौसम पर भारी पड़ी। जिले के ऐतिहासिक सिरसिया के पांडवकालीन विभूतिनाथ मंदिर पर आस्था का सैलाब उमड़ा। यहां भोर से ही हजारों की संख्या में पहुंचे शिवभक्त अपने आराध्य देव पर जलाभिषेक के लिए गुप्त गंगा से मंदिर के मुख्य द्वार तक कतार में लगे दिखे। महिला, पुरुष, बच्चे व वृद्ध भी भोलेनाथ पर जलाभिषेक के लिए लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। इस दौरान कहीं कोई असुविधा न हो इसके लिए सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस के साथ ही काफी संख्या में सशस्त्र सीमा बल के जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

वहीं इस अवसर पर गिलौला के सदाशिव महादेव, इकौना के बेचूबाबा, जमुनहा क्षेत्र के जंगलीनाथ महादेव व जगपतिनाथ सहित जिले क अन्य शिवालयों में भी शिव भक्तों का सैलाब उमड़ा। जहां श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देव महादेव का दुग्ध, गंगाजल, शहद, रोली, चंदन, अक्षत, बेलपत्र, मदार, धतूर, गांजा के साथ ही जलाभिषेक कर सुख व समृद्धि की कामना की। प्रात:काल प्रारंभ हुआ त्रिलोक पति के आराधना का कार्यक्रम देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान चिलचिलाती धूप व बादलों की लुकाछिपी भी शिवभक्तों का उत्साह कम न कर सकी। वहीं सिरसिया क्षेत्र में शिवभक्तों पर मौसम मेहरबान रहा। यहां दोपहर तक छाई बदली भक्तों का उत्साह बढ़ा रही थी। मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहे। इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed