फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Jal Shakti Minister in the city today to test the rescue work

Shravasti News: बचाव कार्य परखने के लिए जल शक्ति मंत्री आज शहर में

Wed, 12 Jul 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 12 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Jal Shakti Minister in the city today to test the rescue work
श्रावस्ती। बाढ़ से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लेने के लिए प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुधवार शाम को 7:30 बजे राप्ती बैराज स्थित निरीक्षण भवन पहुंचेंगे। वह निरीक्षण भवन में रात्रि विश्राम करने के बाद बृहस्पतिवार 13 जुलाई को सुबह 10 बजे से निरीक्षण भवन में श्रावस्ती व बलरामपुर सिंचाई एवं जल संसाधन, सिंचाई यांत्रिक, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, भू गर्भ जल विभाग, नमामि गंगे एवं जल जीवन मिशन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद वह सुबह 11:40 बजे वीरपुर लौकिहा में राप्ती नदी पर किए जा रहे बाढ़ बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद दोपहर 1:30 बजे सिरसिया में डगमरा नाले पर कटान निरोधी कार्य को देखने के बाद दोपहर बाद 2:45 बजे गिलौला के ग्राम हुसेनपुर खुरहरी में जल जीवन मिशन के तहत लाभार्थियों व प्रशिक्षित किए गए व्यक्तियों के साथ गहरे नलकूप योजना से लाभांवित लोगों से सीधा संवाद संवाद करेंगे। इसके बाद वह 3:15 बजे लखनऊ के लिए वापस रवाना होंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल पीके राय ने दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed