फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Jain community performed the chanting and penance of Sambhavnath

Shravasti News: जैन समाज ने की संभवनाथ की जप-तप पूजा

Wed, 25 Feb 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 25 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Jain community performed the chanting and penance of Sambhavnath
दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित जप तप कल्याणक महोत्सव में पूजा करते अनुयायी
कटरा। दिगंबर जैन मंदिर परिसर में मंगलवार को जप-तप कल्याणक पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जैन धर्म के तीसरे तीर्थंकर भगवान संभवनाथ के जीवन और शिक्षाओं को याद किया गया। यह आयोजन समिति के अध्यक्ष संजीव जैन की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन

अध्यक्ष संजीव जैन ने बताया कि भगवान संभवनाथ जैन धर्म के तृतीय तीर्थंकर थे। उनका जन्म मार्गशीर्ष चतुर्दशी के दिन इक्ष्वाकु वंशीय क्षत्रिय परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम जितारी और माता का नाम सुसेना था। भगवान संभवनाथ का जीवन संयम, तप और साधना का प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कठोर तप के माध्यम से कर्मों का क्षय कर मोक्ष प्राप्त किया। उनका जीवन आत्मकल्याण के साथ-साथ समाज को अहिंसा, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस महोत्सव में किशोर जैन, नवीन जैन, संजीव जैन, बहराइच के मनीष जैन, प्राची जैन, सौरभ जैन, महेंद्र जैन, सुरेंद्र जैन, प्रकाश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed