फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   It is difficult to quench thirst in summer

Shravasti News: गर्मी में प्यास बुझाना हो रहा मुश्किल

Sun, 23 Mar 2025 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
It is difficult to quench thirst in summer
श्रावस्ती। गर्मियों की बढ़ती तपिश ने लोगों की प्यास को और बढ़ा दिया है, लेकिन जब पेयजल संसाधनों की स्थिति गंभीर हो तो प्यास बुझाना मुश्किल है। तहसीलों में शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए लगाए गए वाटर कूलर खराब पड़े हैं, वहीं हैंडपंपों से निकलने वाला पानी भी दूषित हो चुका है। शनिवार को जब तहसीलों में पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया गया, तो यह चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई।
विज्ञापन

जमुनहा तहसील की पेयजल व्यवस्था सिर्फ एक हैंडपंप तक सीमित है। तहसील परिसर में लगा एकमात्र वाटर कूलर करीब एक साल से खराब पड़ा हुआ है और उसकी टोटियां भी टूट चुकी हैं, जिससे वह पूरी तरह निष्प्रयोज्य हो गया है। तहसील में आने वाले फरियादियों और वकीलों को अब केवल एक हैंडपंप के सहारे अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है, जो समस्या को और बढ़ा देता है।
विज्ञापन

भिनगा तहसील में भी स्थितियां खस्ता हैं। यहां लगे वाटर कूलर महीनों से खराब पड़े हैं। हालांकि, तहसील परिसर में तीन हैंडपंप जरूर लगे हैं, लेकिन उनमें से निकलने वाला पानी थोड़ी देर बाद पीला हो जाता है। ऐसे में लोग या तो इन हैंडपंपों का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं या फिर दुकानों से बिकने वाले पानी के पाउच खरीदकर प्यास बुझाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिनगा तहसील में एक वाटर कूलर ठीक हालत में है, लेकिन उसकी क्षमता बेहद कम है। यह केवल दो से तीन लोगों की प्यास बुझा पाता है, जिसके बाद अन्य लोगों को करीब 15 से 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ता है। इस गर्मी में इतनी कम क्षमता के वाटर कूलर की उपयोगिता पर सवाल उठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed