फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Iron Man's birth anniversary celebrated as Unity Day

एकता दिवस के रूप में मनाई गई लौह पुरुष की जयंती

Mon, 01 Nov 2021 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Iron Man's birth anniversary celebrated as Unity Day
कलेक्ट्रेट सभागार में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करती व शपथ दिलाती डीएम - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। भारत गणराज्य को एक सूत्र में पिरोने वाले देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री व गृह मंत्री रहे सरदार पटेल की जयंती रविवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान राष्ट्र के लिए दौड़ सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। इस मौके पर डीएम ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की आजादी के बाद छोटी-छोटी रियासतों में बटे राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। उनके इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके इसी अदम्य साहस के कारण उन्हें लौह पुरुष कहा जाता है। इस मौके पर एडीएम कमलेश चंद्र, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट परीक्षित खटाना, एसडीएम रोहित यादव, आशुतोष यादव, मोहित यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, सहायक कोषाधिकारी अवधेश कुमार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में सरदार पटेल को किया नमन
श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा पार्टी कार्यालय भिनगा में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतीक सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर वक्ताओं ने सरदार पटेल द्वारा राष्ट्र हित में किए गए कार्यों का गुणगान किया। साथ ही मौजूद लोगों को सरदार पटेल से सीख लेकर अपना जीवन राष्ट्र हित में समर्पित करने की अपील की। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सहित प्रभारियों ने दिलाई एकता की शपथ
श्रावस्ती। लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने पुलिस कार्यालय में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही कोतवाली व थाना सहित पुलिस चौकियों पर प्रभारियों द्वारा मातहतों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता बनाए रखने तथा उन्हें सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा व इमानदारी के साथ निर्वहन करने की शपथ दिलाई। इस दौरान पुलिस कार्यालय पर अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विद्यालयों में याद किए गए सरदार पटेल
चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज कटरा में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रधानाचार्य मुन्नालाल यादव ने कहा कि सरदार पटेल का जन्म 31 अक्तूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था। वह स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री और उप प्रधान मंत्री थे। उन्होंने भारतीय संघ बनाने के लिए कई भारतीय रियासतों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वतंत्रता के समय उन्होंने कई रियासतों को भारतीय संघ के साथ गठबंधन करने के लिए राजी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए एक सामाजिक नेता के रूप में भी कड़ी मेहनत की। बारडोली की महिलाओं ने वल्लभ भाई पटेल को सरदार की उपाधि दी थी। जिसका अर्थ है एक प्रमुख या एक नेता। शिक्षक राजेश कुमार यादव ने कहा कि श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए देश के लोगों से एकजुट होकर रहने की जरूरत है। सरदार पटेल को भारत के सिविल सेवकों के संरक्षक संत के रूप में भी याद किया जाता है। क्योंकि उन्होंने आधुनिक अखिल भारतीय सेवा प्रणाली की स्थापना की थी। इस दौरान मौजूद एनसीसी कैडेटों को देश की अखंडता बनाए रखने में सहयोग करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर आरुषि, आंचल, अंजना, अनीश कुमार, संदीप कुमार विश्वकर्मा, बबलू गुप्ता, गणेश कुमार यादव आदि कैडेट मौजूद रहे।

सपा नेताओं ने भी सरदार पटेल की मनाई जयंती
सिरसिया विकास क्षेत्र के ग्राम सिटकहवा के मजरा गड़रा में सपा नेता हाजी दद्दन खान के नेतृत्व में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। इस दौरान मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने के लिए सरदार पटेल के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर डॉ. पप्पू, डॉ. गौस मोहम्मद, राजू, जाकिर,सौकत सलमानी, उस्मान, अलीमुद्दीन अहमद सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed