फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Innocent nephew kidnapped and handed over to childless friend

दोस्त की मदद के लिए भाई ने मासूम भतीजे को सौंपा

Sun, 08 Sep 2019 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Innocent nephew kidnapped and handed over to childless friend
पुलिस द्वारा पकड़े गए विजय कुमार व घनश्याम अपनी पत्नी सावित्री के साथ। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। निसंतान दोस्त की मदद के लिए एक युवक ने अपने ही सात माह के भतीजे को अगवा कर उन्हें सौंप दिया। काफी देर तक घर में बच्चा न दिखाई देने पर माता पिता ने उसकी तलाश की पर कुछ पता नहीं चला। इस पर मासूम के पिता ने सूचना कोतवाली भिनगा पुलिस की दी। वहीं मामले की जानकारी पर एसपी ने बच्चे को खोजने के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया। पुलिस ने शनिवार देर रात बच्चे को खोज निकाला। मामले में पुलिस ने बच्चे के चाचा व गोद लेने वाले दंपति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के नौबस्ता निवासी रामनिवास व विजय कुमार सगे भाई हैं। इसमें विजय कुमार बड़ा है। विजय का विवाह नहीं हुआ। वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। विजय पांच सितंबर को अपने घर आया था। सात सितंबर की सुबह लगभग सात बजे वह अपने छोटे भाई रामनिवास के सात माह के पुत्र शुभम को घुमाने के बहाने घर से ले गया। इसके बाद वह लापता हो गया।
विज्ञापन

काफी देर तक बच्चे की जानकारी न मिलने पर माता पिता ने उसकी तलाश की पर कुछ पता नहीं चला। इस पर रामनिवास ने सूचना भिनगा कोतवाली प्रभारी दद्दन सिंह को दी। वहीं प्रभारी निरीक्षक ने इसकी जानकारी एसपी आशीष श्रीवास्तव को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर एसपी ने बच्चे को खोजने के लिए सीओ डॉ. जंग बहादुर व एएसपी बीसी दुबे की अध्यक्षता में दो टीमें गठित की। टीम ने शनिवार देर रात को ही विजय कुमार को इकौना के शिवपुरा नारायनजोत गांव में पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस की पूछताछ में विजय कुमार ने बताया कि उसने बच्चे को अपने मित्र घनश्याम व उसकी पत्नी सावित्री निवासी शिवपुरा नारायणजोत को दिया है।
इस सूचना पर पुलिस ने घनश्याम के पास से शुभम को बरामद कर लिया। इस दौरान घनश्याम ने बताया कि शादी के कई वर्षों बाद भी उसके कोई बच्चा नहीं हुआ था। इसको देखते हुए विजय कुमार ने अपने सगे छोटे भाई के बच्चे को चुरा कर उनको दे दिया था। इस मामले में पुलिस ने विजय कुमार, घनश्याम व सावित्री के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है।

वहीं मामले में एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चे के गायब होने की जानकारी पर दो टीमें को उसे खोजने के लिए लगाया गया था। तहकीकात के बाद केस दर्ज कर बच्चे के चाचा व दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed