{"_id":"69692a633183fc6645040a88","slug":"innocent-childs-death-under-suspicious-circumstances-shravasti-news-c-104-1-srv1004-117259-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: संदिग्ध हालात में मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: संदिग्ध हालात में मासूम की मौत
Thu, 15 Jan 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
सुमित।- फाइल फोटो
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के ग्राम रामकरनपुरवा में बुधवार रात एक दुधमुंहे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन एएनएम पर गलत ढंग से टीका लगाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम रामकरनपुरवा में बुधवार को टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में एएनएम संतोष कुमारी ने लगभग 10 बच्चों को टीके लगाए थे। इन्हीं बच्चों में दुर्गाप्रसाद का पुत्र सुमित (4 माह) भी शामिल था। रात में सुमिति अपनी मां मंजू के साथ सोया था।
लगभग एक बजे मंजू को किसी अनहोनी का आभास हुआ तो उसने सुमित को जगाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्चे की मौत होने से परिवार में मातम छा गया। बृहस्पतिवार सुबह दुर्गाप्रसाद ने सिरसिया पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
बोले जिम्मेदार
टीका लगवाने वाले अन्य बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं, यदि टीका रिएक्शन करता, तो एक या दो घंटे में शरीर पर दाने व अन्य लक्षण दिखाई पड़ते। हो सकता है मां ने बच्चे को रात में दूध पिलाया हो, जिससे बच्चे का गला रुंध गया हो, क्योंकि कई बार दूध अटक जाता है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।
-डॉ. प्रवीन कुमार, अधीक्षक, सीएचसी सिरसिया