फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Increasing dengue, poor sanitation

बढ़ता जा रहा डेंगू, सफाई व्यवस्था बदहाल

Mon, 21 Nov 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Increasing dengue, poor sanitation
संयुक्त जिला चिकित्सालय में टीवी अस्पताल के आसपास व्याप्त गंदगी - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले में डेंगू सहित अन्य संक्रामक रोग के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। विगत एक सप्ताह में हुई जांच के दौरान जिला अस्पताल में डेंगू के तीन नए मरीज चिह्नित हुए। इसके बाद भी बदहाल सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

लोगों को स्वच्छता का संदेश देने वाले स्वयं इसके प्रति जरा भी गंभीर नहीं हैं। यह लापरवाही आम लोगों पर भारी पड़ सकती है। बाढ़ व बरसात के बाद जिले में लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। विगत एक माह में 23 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। यह वह लोग हैं जिनकी जांच जिले के सरकारी अस्पतालों में हुई। इनसे कहीं अधिक संख्या उन मरीजों की है। जो गैर जिलों अथवा निजी चिकित्सालयों में अपना इलाज करा रहे हैं। अथवा उन्होंने निजी पैथोलॉजी से जांच कराई है। जिनकी जांच रिपोर्ट की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग नहीं करता।
विज्ञापन

जिले में अब तक तीन लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है। इसका कारण स्वास्थ्य विभाग की ओर से बदहाल सफाई व्यवस्था, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर व व्याप्त जलभराव को बताया जा रहा है। जबकि विभाग में तैनात अधिकारी व कर्मचारी सफाई के प्रति कितने गंभीर हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा के मुख्य गेट पर स्थिति तालाब में ही मेडिकल कचरा फेंका जा रहा है। जहां काफी समय से जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं टीबी अस्पताल के मुख्य गेट के आसपास, चिकित्सक आवास के आसपास, अस्पताल में बने विद्युत फीडर के निकट, पानी टंकी के पास, लेबर रूम के मुख्य गेट के सामने, कर्मचारी आवास के आसपास देखा जाए तो जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जिनकी महीनों से सफाई नहीं कराई गई। यहां एकत्र कचरे को कई माह से न उठाए जाने के कारण उससे दुर्गंध उठ रही है। ऐसे में अस्पताल आने वाले मरीज, प्रसूताएं व नवजात शिशुओं में गंभीर संक्रामक रोगों का खतरा बना रहता है। जिसकी जानकारी के बाद विभाग के जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed