फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Increased power cuts in humid summer

उमस भरी गर्मी में बढ़ी बिजली कटौती

Sun, 09 Aug 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Increased power cuts in humid summer
श्रावस्ती। तराई में विगत एक सप्ताह से भीषण उमस भरी गर्मी पड़ रही है। आसमान पर उमड़ घुमड़ रहे काले बादल बिना बरसे वापस लौट रहे हैं। इसके साथ ही चल रही पूर्वा हवाओं से मौसम से लोगों को चिपचिपाहट वाली गर्मी से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में राहत के लिए हर किसी को बिजली का ही सहारा है।
विज्ञापन

वहीं बढ़ी मांग के साथ बिजली कटौती काफी बढ़ गई है। बार बार कटौती व रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिलने से उपभोक्ता बेहाल हैं। जिसकी लगातार शिकायतों के बावजूद निगम के अधिकारियों द्वारा समस्या को संज्ञान नहीं लिया जार रहा है। इससे उपभोक्ताओं में निगम के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में विगत एक सप्ताह से तेज पूर्वा हवाएं चल रही हैं। वहीं आसमान पर छाए बादल बिना बरसे वापस लौट रहे हैं। बादलों की लुकाछिपी व पूर्वा हवाओं के कारण बढ़ी उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ऐसे में लोगों को न तो घर में चैन मिल रहा है और न घर के बाहर। इससे राहत के लिए हर किसी को बिजली का ही सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भीषण उमस भरी गर्मी के कारण घरों में लगे पंखे भी लोगों को कोई खास राहत नहीं दिला पा रहे हैं। ऐसे में लोग पंखे के साथ कूलर व अन्य उपकरणों का सहारा ले रहे हैं। जिससे फीडरों पर भार बढ़ गया है। जिससे फीडर बार बार ट्रिप कर रहे हैं। जिन्हें ठंडा करने के लिए बार बार बिजली कटौती की जा रही है।
इतना ही नहीं विद्युत लाइनों पर अधिभार के कारण वह भी गर्म होकर टूट रहे हैं। जिसे दुरुस्त करने के लिए बिजली कटौती की जा रही है। यह समस्या दिन रात बनी हुई है। ऐसे में बार बार होने वाली बिजली कटौती के कासरण जहां उपभोक्ताओं को रोस्टर की आधी बिजली भी नसीब नहीं हो रही है। वहीं लोग न तो रात में चैन की नींद सो पा रहे हैं और न दिन को सुकून मिल रहा है। समस्या से निजात के लिए उपभोक्ताओं द्वारा बार बार बिजली निगम के अधिकारियों से शिकायत की जा रही है।

जिसकी जानकारी के बावजूद अधिकारी समस्या से निजात दिलाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में निगम के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस बारे में अधिशासी अभियंता विद्युत रमाशंकर मौर्य बताते हैं कि इस समय समस्या है जिससे इंकार नहीं किया जा सकता है। उपभोक्ताओं को चाहिए कि अबाध आपूर्ति के लिए बिजली की बचत करें। रही बात समस्या की तो जल्द ही इससे निजात दिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed