फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Incidents of electrocution continue unabated, with three deaths reported in the past month and a half.

Shravasti News: नहीं थम रहीं करंट लगने की घटनाएं, डेढ़ माह में तीन की जा चुकी जान

Mon, 29 Jun 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 29 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Incidents of electrocution continue unabated, with three deaths reported in the past month and a half.
गिलौला। विद्युत उपकेंद्र के अधिकारियों और कर्मियों की लापरवाही के कारण बीते डेढ़ माह के दौरान तीन किसानों की जान जा चुकी है। रविवार को दंदौली निवासी ओमप्रकाश यादव (50) की मौत के बाद ग्रामीणों में बिजली निगम के कर्मचारियों के खिलाफ भारी आक्रोश दिखा। बीते मई माह में दो दिन में दो किसानों की मौत के बाद डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने जर्जर ढीले तारों को सही करने व जनहानि पर एक्सईएन की जवाबदेही तय करते हुए सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि लटकते तारों की सूचना विद्युत उपकेंद्र गिलौला को कई बार दी गई है लेकिन जिम्मेदार इसे दुरुस्त बनाने को लेकर पूरी तरह उदासीन बने हैं। पांच मई को प्रहलाद गांव निवासी बंशराज (35) साइकिल से कहीं जा रहे थे। इस दौरान 11 केवीए के लटकते तार की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में उपकेंद्र के टीजीटी सौरभ यादव को निलंबित किया गया था। हालांकि उन्हें पंद्रह दिन के भीतर ही बहाल कर भिनगा स्थानांतरित कर दिया गया। दूसरी घटना अगले दिन छह मई को हुई, जब सोनवा गांव निवासी सीताराम (76) की 11 केवीए के लटकते तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। अब बीते रविवार को ओमप्रकाश की मौत के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।
विज्ञापन

बंशराज व सीताराम की मौत के बाद डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों, विद्यालयों आदि के पास के जर्जर तारों को बदलने, ढीले तारों को कसने, जॉइंटर वाले तारों को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया था। साथ ही उन दो मौतों के बाद फिर कोई जनहानि होने पर अधिशाषी अभियंता की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी थी। ऐसे में रविवार को ओमप्रकाश की मौत के बाद ग्रामीण डीएम स्तर से सख्त कार्रवाई की उम्मीद लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed